Rohit Sharma: आईपीएल में शनिवार शाम सीजन के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, और इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपना मुंह छिपाए नजर आये। यहाँ तक की इस हार का ठीकरा भी उन्होंने टीम के सीनियर खिलाडियों पर फोड़ दिया।
CSK ने 7 विकेट से जीता इस मैच

इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इस दौरान बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सिर्फ 157 रन बना पाई। वहीँ इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को इसे हासिल करने में कोई समस्या नहीं हुई। CSK के लिए अजिंक्य रहाणे ने मात्र 27 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। वहीँ ऋतुराज गायकवाड़ 40 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले को 18.1 ओवर में 7 विकेट से जीत लिया।
Rohit Sharma ने हार के बाद छिपाया मुंह

इस मैच के साथ ही यह मुंबई इंडियंस की इस टूर्नामेंट में दूसरी हार हैं, और अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं। हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपना मुंह छिपाए नजर आये। वहीँ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ने टीम का हार का ठीकरा सीनियर खिलाड़ियों पर फोड़ दिया।
रोहित शर्मा खुद, सूर्यकुमार यादव, पियूष चावला और कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ी रोहित के अनुसार इस हार के जिम्मेदार थे। “सीनियर खिलाडियों को आगे आना होगा, और इसकी शुरुआत मुझसे ही होनी होगी। आईपीएल किस तरह का टूर्नामेंट हैं, आप जानते हैं। अगर शुरुआत में अच्छा मोमेंटम नहीं मिलता तो मुश्किलें बढती जाती हैं,” रोहित ने मैच के बाद कहा।





