श्रीकर भारत ने छोड़ दिया आसान कैच, मैदान पर ही आग बबूला हुए Rohit Sharma, सुनाई खरी खोटी

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इस समय खेली जा रही है। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबा

By ·

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इस समय खेली जा रही है। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 103 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वही उनका साथ कैमरून ग्रीन दे रहे हैं जो अर्धशतक लगा चुके हैं। भारतीय टीम के विकेटकीपर श्रीकर भरत ने 1 आसन कैच छोड़ दिया जिसकी वजह से रोहित शर्मा ने उन्हें मैदान पर ही डांट लगा दी।

Rohit Sharma ने लगाई विकेटकीपर को डांट

पिछले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में चौथे टेस्ट मैच के अंदर शुरूआत से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच भारतीय विकेटकीपर से एक गलती हो गई जिसकी वजह से उन्हें कप्तान रोहित शर्मा की डाट का सामना करना पड़ा। यह वाक्या ऑस्ट्रेलियाई पारी के छठे ओवर का है जब उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे।

उमेश यादव की गेंदबाजी पर ट्रेविस हेड ने शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन बॉल बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई लेकिन केएस भरत अचानक आए इस कैच को समझ नहीं पाए और कैच छूट गया। पास में ही स्लिप के अंदर विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे लेकिन उनको भी कुछ समझ नहीं आया।

कैच छूटने की वजह से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहद नाराज नजर आए और उन्होंने के एस भरत को ध्यान से फील्डिंग करने के लिए कहा।

यह भी पढ़े – “क्या वह Rohit Sharma का पर्सनल नौकर है…!” ड्रिंक्स ब्रेक में पानी पिला रहे ईशान किशन को रोहित शर्मा ने की मारने की कोशिश,…

Cric AMP · Quick view
View full