Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला कुछ हद तक सही साबित हुआ है और ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन अच्छा स्कोर खड़ा किया है। यह खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 96 रन बनाकर मैदान पर खेल रहे हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान एक फनी नजारा मैदान पर देखने को मिला।

Rohit Sharma ने उठाया ईशान किशन पर हाथ
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहले सत्र में सिर्फ भारत के हाथ दो विकेट लगे। दूसरे सत्र में उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ने अच्छी साझेदारी निभाते हुए कोई विकेट नहीं गिरने दिया। उसके बाद ड्रिंक्स ब्रेक के अंदर इशान किशन रोहित शर्मा को मारने के लिए दौड़ते हैं लेकिन ईशान किशन पानी की ट्रे उठाकर डगआउट की तरफ भाग जाते हैं और कप्तान की मार से बच जाते हैं। अब इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यहाँ पर देखे वीडियो
Rohit sharma trying to manhandle ishan kishan
— M. (@IconicKohIi) March 9, 2023
What does he think, is ishan his personal servant ? Shameful behavior pic.twitter.com/L0hvUhqcif
मैच की बात करें दो भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया अभी तक इस मैच के अंदर अच्छी स्थिति में नजर आ रहा है। 4 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने 235 रन बना लिए हैं।






