Axar Patel: आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस सीजन इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा हैं, और कोई भी टीम अभी तक आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज नहीं कर पाई हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में बड़ी हार दर्ज की थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने पहले तीनो मुकाबलों में बड़ी हार दर्ज की हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों को अब अपनी पहली जीत की तलाश हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत शुरुआत
इस मुकाबले में टॉस हारकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान उनकी शुरुआत काफी धीमी रही। मनीष पांडे ने इस मुकाबले में 18 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। वहीँ कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर धीमी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 51 रन बनाए। उनकी इस पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं लगा। हालाँकि बावजूद इसके दिल्ली कैपिटल्स की टीम 172 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही, जिसका मुख्य कारण अक्षर पटेल थे।

Axar Patel की तूफानी बल्लेबाजी
अक्षर पटेल की तूफानी बल्लेबाजी इस मैच में भी जारी रही। अक्षर ने इस मुकाबले में मात्र 25 गेंदों में 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15वें ओवर में ऋतिक शोकीन को लगातार 2 छक्के भी जड़े। अक्षर पटेल की ऐसी बल्लेबाजी देखकर एक बार तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी अपना मुंह छिपाते नजर आये। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 11, 2023






