“4,4,4…! Rohit Sharma ने लगाई चौंकों की हैट्रिक तो मर्क्रम के उड़े होश, देखे तूफानी बैटिंग का वीडियो

Rohit Sharma: आईपीएल 2023 के अंदर 18 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे रोहित शर्मा ने चौकों की बरसात कर दी। हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन वाशिंगटन सुंदर के एक ओवर में इन्होंने च

By ·

Rohit Sharma: आईपीएल 2023 के अंदर 18 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे रोहित शर्मा ने चौकों की बरसात कर दी। हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन वाशिंगटन सुंदर के एक ओवर में इन्होंने चौंकों की हैट्रिक लगाते हुए आईपीएल के कैरियर में अपने 6000 रन पूरे कर लिए।

Rohit Sharma ने लगाई चौकों की हैट्रिक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा ने विस्फोटक लेकिन छोटी पारी खेली। अपनी 28 रन की पारी को ये बड़ी पारी में तब्दील करने में कामयाब नहीं हो पाए। नटराजन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अपनी इस छोटी पारी में उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए। मैदान पर आते ही उन्होंने चौकों की झड़ी लगा दी। मुंबई इंडियंस जब तीसरे ओवर में बल्लेबाजी कर रही थी तो वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी करने आए और रोहित शर्मा ने पहले ही बॉल पर घुटना टीकाकर स्वीप शॉट लगाया और गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज दिया।

उसके बाद अगली बॉल पर रोहित शर्मा ने शानदार पुलशॉट खेला और गेंद को फिर से बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। इसके साथ ही इनके आईपीएल करियर में 6000 रन पूरे हो गए। उसके बाद अगली गेंद पर भी उन्होंने एक और चौका लगा दिया। इस प्रकार से एक ही ओवर के अंदर बैक टू बैक तीन चौके लगा दिए।

मैदान पर मौजूद फैंस रोहित शर्मा को इस प्रकार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते देखकर काफी खुश नजर आए।

नीचे देखिए रोहित शर्मा की खतरनाक बल्लेबाजी का वीडियो

यह भी पढ़े – WATCH: 4,4,4,6 लगाकर Green ने उड़ाई नटराजन की धज्जियां, वायरल हुआ वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full