Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में 27 अप्रैल को मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने 32 रनों से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 170 रन ही बना पाई। राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद में कप्तान संजू सैमसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जीत के बाद Sanju Samson की प्रतिक्रिया
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत पाना आसान नहीं होता है लेकिन संजू सैमसन ने यह जीत हासिल की है। इसी आईपीएल में पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने इन्हें हराया था। अच्छी कप्तानी का परिचय देते हुए इन्होंने धोनी की टीम को हरा दिया है। इसके बाद संजू सैमसन ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि,
“हमें इस जीत की कॉफी ज्यादा आवश्यकता थी, परिस्थितियों को देखते हुए मैंने सोचा कि हमें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और हमारी युवा बल्लेबाजों ने निर्भरता के साथ बल्लेबाजी की। इस जीत का श्रेय टीम मैनेजमेंट और सपोर्टिंग स्टाफ को भी जाता है, जिन्होंने युवा खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है।”

यशस्वी जायसवाल की तारीफ
संजू सैमसन ने 40 गेंदों पर 77 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि,
“अगर आप चिन्नास्वामी अथवा वानखेड़े में खेल रहे हैं तो आप लक्ष्य का पीछा करेंगे, लेकिन यहां पर परिस्थितियों को देखते हुए मैंने पहले बल्लेबाजी करने का डिसीजन लिया। हमने पहले बल्लेबाजी की और सभी युवा बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की। आक्रामक बैटिंग की मानसिकता के साथ उतरे जायसवाल ने अच्छी पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स अकादमी में ऑफ सीजन के दौरान इन्होंने बहुत प्रेक्टिस की है।”
यह भी पढ़े – RCB के नन्हे फैन की तस्वीरों ने इन्टरनेट पर मचाया कोहराम, हर कोई टीम को लगा रहा फटकार






