VIDEO: 4,4,6,4 प्रभसिमरन की तूफानी बल्लेबाजी ने उड़ाए गेंदबाज के होश, तो Sanju Samson ने बजाई तालियाँ
Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आज इस आईपीएल सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल रही हैं। एक अच्छी जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स इस मुकाबले में संघर्ष करती नजर आ रही हैं। वहीँ पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिना रुके, धमाकेदार बल्लेब
Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आज इस आईपीएल सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल रही हैं। एक अच्छी जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स इस मुकाबले में संघर्ष करती नजर आ रही हैं। वहीँ पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिना रुके, धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। यहाँ तक की राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन खुद भी उनकी बल्लेबाजी देखकर हैरान नजर आये।
प्रभसिमरन और शिखर धवन की तूफानी बल्लेबाजी
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह और कप्तान शिखर धवन ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने पहली पारी में कुल 197 रन जड़ दिए। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीँ शिखर धवन ने 86 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के नजदीक पहुंचाया। इस दौरान 16 गेंदों में 27 रन बनाने वाले जितेश शर्मा की पारी भी महत्वपूर्ण रही।
Sanju Samson ने बजाई प्रभसिमरन की बल्लेबाजी पर तालियाँ
4, 4, 6, 4: Prabhsimran Singh goes berserk against KM Asif https://t.co/nAvk5nxA6r
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 5, 2023
इस मुकाबले के चौथे ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 19 रन जड़ दिए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान केएम आसिफ गेंदबाजी कर रहे थे, जिनके पास इस तूफानी बल्लेबाजी का कोई भी जवाब नहीं था। वहीँ विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन भी इस बल्लेबाजी से प्रभावित नजर आये और उन्होंने ताली बजाकर प्रभसिमरन की तारीफ़ की।
यह भी पढ़ें: Sanju Samson की इस हरकत ने लूटा फैंस का दिल, वायरल वीडियो को फैंस से मिला जमकर प्यार