Sanju Samson भारत के उन चुनिन्दा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय टीम में खेलने का तो ज्यादा मौका नहीं मिला, पर उनकी फैंस की तादाद किसी स्टार खिलाड़ी से कम नहीं हैं। संजू सेमसन इस समय IPL 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़ चुके हैं, और टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
Sanju Samson को देखकर भावुक हुआ फैन

दरअसल यह वीडियो स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान का ही हैं। इस समय संजू सैमसन मैदान का दौरा कर रहे थे। इसी बीच एक फैन ने उनसे ऑटोग्राफ की मांग की। संजू वैसे तो इस समय टीम मैनेजमेंट से बात कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने इस फैन को बिलकुल भी नाराज नहीं किया। संजू सैमसन ने अपने इस फैन को ऑटोग्राफ दिया, जिसे पाकर वह फैन भावुक हो उठा। संजू सैमसन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा हैं।
The one and only Sanju baba is ready to roar 🔥🤩🦁🦁
— HARSHIT JARIWAL (@harshit_srdr) March 21, 2023
.
.
.#RajasthanRoyals #IPL2023 #SanjuSamson #INDvsAUS #csktickets#csk#Dhoni #WPL2023 #ViratKohli #RohitSharma #mumbaiindinas pic.twitter.com/2UX6v1GYFr
फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की बात करे तो टीम इस समय जमकर अभ्यास कर रही हैं। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी भारत पहुँच चुके हैं। हालाँकि राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को हैदराबाद, गुजरात में खेलेगी। वहीँ जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की इस हरकत से शर्मसार हुआ क्रिकेट जगत, महिला फैन के लिए पुरुष फैन को मारा धक्का






