Shafali Verma का दनदनाता छक्का देख फट गई गेंदबाज की आँखे, मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से रौंदा, वायरल हुआ वीडियो

Shafali Verma: महिला प्रीमियर लीग का सोमवार को दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारियां खेली और मुंबई इंडियंस के गे

By ·

Shafali Verma: महिला प्रीमियर लीग का सोमवार को दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारियां खेली और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाई।

Shafali Verma की तूफानी शुरुआत

इस मुकाबले में आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा ने विस्फोटक शुरुआत दी। शेफाली ने मात्र 15 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक दनदनाता छक्का भी लगाया, जिसे देखकर गेंदबाज की भी आँखे फट गई। इस दौरान मुंबई इंडियंस की विस्फोटक ऑलराउंडर हैली मैथ्यूज गेंदबाजी कर रही थी।

Mumbai Indians की लगातार दूसरी हार

इस टूर्नामेंट में अब तक की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही मुंबई इंडियंस को अपने पिछले दो मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा हैं। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ओवर से उन पर भारी रही। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज इस दौरान सिर्फ 109 रन पहली पारी में बना सके। इस दौरान सर्वाधिक 26 रन पूजा वस्त्रकार ने बनाए।

इस आसान लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान मैग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने विस्फोटक शुरुआत दी। शेफाली ने मैच में 33 रन बनाए। वहीँ लेनिंग 32 और एलिस कैप्सी 38 रन बनाकर नाबाद रही। इस दौरान उन्होंने यह लक्ष्य मात्र 9 ओवर में हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: “4 4 4 6 लाजवाब पारी…!” 14 बॉल पर 64 रन बनाकर Shafali Verma ने उड़ाए सबके होश, ताबड़तोड़ पारी खेलकर बना दिया यह रिकॉर्ड

Cric AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें