Shafali Verma: महिला प्रीमियर लीग के अंदर आज दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के अंदर मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ पारियों की वजह से दिल्ली कैपिटल्स एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की तरफ अग्रसर है। यह खबर लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना चुकी है। शेफाली वर्मा ने इस मैच के अंदर 14 बॉल पर 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल कर सबको हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Shafali Verma ने लगाए 10 चौके और 4 छक्के

इस मैच के अंदर आज आकर्षण का केंद्र रहा शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान ताबड़तोड़ 84 रन बनाए और 45 गेंदों का सामना किया। 10 चौके और 4 छक्के लगाने वाली शफली वर्मा ने कुल 14 बाउंड्री इस मैच में लगाई है और इन्होंने इन 14 बॉल पर 64 रन जोड़े हैं। इस मैच के अंदर इन्होंने 84 रन की पारी खेलकर इस महिला आईपीएल के अंदर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वही बात करें मैग लैनिंग कि तो उन्होंने 43 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली है। और इस दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली है। पहला विकेट 162 रन के स्कोर पर गिरा उसके 1 रन बाद ही शेफाली वर्मा भी आउट हो गई। दोनों सलामी बल्लेबाज जब तक मैदान पर थी चौके और छक्कों की कोई कमी नहीं थी।





