Shikhar Dhawan की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आज सीजन का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल रही हैं। पंजाब ने इस सीजन अपनी शुरुआत एक जीत के साथ की थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने तूफानी बल्लेबाजी की, लेकिन इस दौरान भानुका राजपक्षा चोटिल होकर इस मैच से बाहर हो गए।
Shikhar Dhawan के तूफानी ने राजपक्षा को किया चोटिल

दरअसल यह घटना 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर हुई जब शिखर धवन ने अश्विन की गेंद पर फ्रंट में तूफानी शॉट जड़ा। यह गेंद सीधी दूसरे तरफ खड़े भानुका राजपक्षा के बाजू पर जाकर लगी। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल होने वाला उनका हाथ, इस दौरान चोटिल हो गया। इस दौरान वह दर्द में कराहते नजर आये, जिसके बाद फिजियो ने उनके हाथ पर पट्टी बाँधी, और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
पंजाब किंग्स की तूफानी बल्लेबाजी
#PBKS openers going strong here in Guwahati.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2023
At the end of the powerplay, they are 63/0
Live – https://t.co/Cmk3rElqUW #TATAIPL #RRvPBKS #IPL2023 pic.twitter.com/vUCDk6f0et
फिलहाल बात करे इस मुकाबले की तो, पंजाब किंग्स ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 197 रन जड़ दिए हैं। इस दौरान प्रभसिमरन और कप्तान शिखर धवन ने तूफानी बल्लेबाजी की। प्रभसिमरन ने इस मुकाबले में मात्र 34 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। वहीँ शिखर धवन 56 गेंदों में 86 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्हें अंत के ओवरों में स्ट्राइक नहीं मिली, नहीं तो धवन के पास इस मुकाबले में एक शतक जड़ने का मौका भी था।






