Shikhar Dhawan इस आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में उन्होंने लगातार जीत हासिल की हैं, और दोनों मुकाबलों में महत्वपूर्ण पारियां भी खेली हैं। आईपीएल के बाद बहुत सारे खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह मिलती हैं, लेकिन इस मामले में शिखर धवन दुर्भाग्यशाली रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं कि, वह आईपीएल में रन बना रहे हैं, उनका आईपीएल रिकॉर्ड विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी बेहतर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलती।
Rohit Sharma का आईपीएल रिकॉर्ड

रोहित शर्मा भले ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रहे हो, लेकिन भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों की लिस्ट में वह तीसरे स्थान पर आते हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक खेले 221 मैचों में 30.66 के औसत से 5764 रन बनाए हैं। पिछले कई सीजन से रोहित शर्मा आईपीएल में 400 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रहे हैं। वहीँ भारतीय टीम में उनका हालिया प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा हैं।
विराट कोहली का आईपीएल रिकॉर्ड

बात करे विराट कोहली की, तो वह इस समय आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने 216 मैचों में 6411 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36 का रहा हैं, वहीँ स्ट्राइक रेट 130 के लगभग रहा हैं।
Shikhar Dhawan का आईपीएल में प्रदर्शन

फिलहाल शिखर धवन की बात करे तो वह आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शिखर ने 200 मैचों में 35 से अधिक के औसत से 6086 रन बनाए हैं। धवन ने पिछले 7 आईपीएल सीजन में लगातार 400 से अधिक रन बनाए हैं, और इस बार भी उनकी शुरुआत बेहद शानदार रही हैं। उनकी स्ट्राइक रेट भी 125 से अधिक की हैं। उनका आईपीएल में प्रदर्शन विराट और रोहित से बेहतर ही रहा हैं, हालाँकि बावजूद इसके उन्हें टीम से लगातार बाहर रखा जा रहा हैं।






