DC vs GT मैच में फ्लॉप हुए शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या, इस खिलाड़ी ने संकटमोचक बनकर दिलाई गुजरात को जीत

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मे 4 अप्रैल को आईपीएल का सातवां मुकाबला खेला गया। गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली को 11 बॉल शेष रहते हरा दिया। 6 विकेट से जीत के साथ ही यह गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत है। इस वजह से पॉइंट्स टेबल के अंदर [...]

By ·

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मे 4 अप्रैल को आईपीएल का सातवां मुकाबला खेला गया। गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली को 11 बॉल शेष रहते हरा दिया। 6 विकेट से जीत के साथ ही यह गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत है। इस वजह से पॉइंट्स टेबल के अंदर इस समय गुजरात की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है।

DC vs GT – मोहम्मद शमी ने फेंकी वाइट बॉल

दिल्ली की टीम जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी, डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ सलामी जोड़ी के रूप में उतरे। पहली ही बॉल हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद शमी को दी। लेकिन वॉर्नर को सामने देखकर मोहम्मद शमी पहले ही ओवर में पहली गेंद वाइट डाली। फिर तीसरी गेंद वाइट डाली और उसके बाद आखरी बॉल भी वाइट डाल दी। इसकी वजह से पहले ही ओवर में दिल्ली को 5 रन अतिरिक्त मिल गए।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अक्षर पटेल सरफराज खान और डेविड वॉर्नर की उपयोगी पारियों की मदद 20 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। पहले ओवर में रिद्धिमान साहा ने खलील अहमद की ताबड़तोड़ धुलाई करते हुए 1 ओवर में 14 रन बटोर लिए। उसके बाद गेंदबाजी करने आए एनरिक नौर्खिया ने पहले रिद्धिमान साहा को बोल्ड आउट किया। उसके बाद शुभमन गिल को भी बोल्ड आउट कर दिया।

उसके बाद मैदान पर खेलने आए साईं सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। साईं सुदर्शन ने डेविड मिलर के साथ मिलकर धुआंधार पारी खेली और 19वें ओवर की पहली बॉल पर गुजरात को 6 विकेट से जीत मिल गई।

यह भी पढ़े – VIDEO: दिल्ली कैपिटल्स ने कटाई Rishabh Pant की नाक, मैदान में ही सर झुकाए नजर आये पंत

Cric AMP · Quick view
View full