Rishabh Pant: आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 50 रनों की हार के साथ की थी। ऐसे में इस बार टीम को मैदान पर समर्थन करने के लिए ऋषभ पंत भी पहुंचे हैं। हालाँकि डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में भी ऋषभ पंत की नाक ही कटाई हैं।
मैदान में नजर आये Rishabh Pant

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सपोर्ट करने के लिए पूर्व कप्तान ऋषभ पंत ने मैदान पर शिरकत की। इस दौरान उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उनके साथ के लोग उनकी मदद कर रहे थे। हालाँकि बावजूद इसके उन्होंने मैच में पूरा उत्साह दिखाया। इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ऋषभ पंत को सम्मान देने के लिए उनकी जर्सी डगआउट के ऊपर टांक दी थी।
Look who's here supporting the @DelhiCapitals – RP 17 🤌🤌#TATAIPL pic.twitter.com/56Dd0Tw7NE
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2023
दिल्ली कैपिटल्स ने कटाई ऋषभ पंत की नाक
फिलहाल मैच की बात करे तो एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई। यहाँ तक की उनकी बल्लेबाजी से खुद ऋषभ पंत भी हैरान नजर आये। दिल्ली ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। इस दौरान सर्वाधिक 37 रनों की पारी कप्तान डेविड वॉर्नर ने खेली। वहीँ मैच के सबसे महत्वपूर्ण 36 रन अक्षर पटेल ने सिर्फ अपनी 22 रनों की पारी के दौरान बनाए। इस दौरान गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी और राशिद खान ने 3-3 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: Rishabh Pant मेरे लिए…!” उर्वशी रौतेला ने फिर लुटाया ऋषभ पंत पर प्यार, कैमरे पर कह दी ऐसी बात





