
Rishabh Pant इस समय हॉस्पिटल में अपनी रिकवरी कर रहे हैं। वह खेल और भारतीय टीम से दूर हैं, लेकिन फिर भी उनका नाम सुर्खियों में बना रहता हैं। इसका एक बड़ा कारण बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी हैं, जो बार-बार सोशल मीडिया पर उनसे जुडा कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने कैमरें पर ही ऋषभ पंत के बारे में ऐसा बयान दिया कि आप भी सुनकर खुश हो जायेंगे।
उर्वशी रौतेला ने मांगी Rishabh Pant के लिए दुआ
हाल ही में एक एयरपोर्ट से गुजरने के दौरान जब रिपोर्टर उनसे बात कर रहे थे। तब उनसे ऋषभ पंत के बारे में भी पूछा गया और उन्हें पंत की हेल्थ की जानकारी भी उन्हें दी गयी। इस पर उर्वशी रौतेला ने कहा की मेरी दुआ ऋषभ पंत के साथ हैं और वे जल्दी रिकवर होंगे। ऋषभ पंत हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण एसेट हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब हैं कि विश्वकप 2022 के कुछ महीने पहले से ही सोशल मीडिया पर दोनों के बीच नोक-झोंक देखने को मिली थी। जहाँ उर्वशी रौतेला बार-बार इंटरनेट पर ऋषभ से जुडा कुछ पोस्ट कर रही थी। इसके बाद पंत ने उन्हें ऐसा ना करने के लिए भी कहा था, पर उर्वशी ने ये सब बंद नहीं किया। ऋषभ जब एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल में पहुंचे थे, तब भी उर्वशी ने हॉस्पिटल के बाहर की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। ऐसे में फैंस भले ही कुछ हद तक उर्वशी रौतेला से नाराज रहे हो, लेकिन इन दोनों के बीच की नोक-झोंक का आनंद भी वो मजे से उठाते हैं।
यह भी पढ़ें:






