Hardik Pandya इस समय टी-20 में भारतीय टीम के कप्तान हैं। लेकिन हाल ही में खुद BCCI के मुख्य चयनकर्ता ने उनसे जुडा ऐसा खुलासा कर दिया हैं, कि हर फैन ये जानकार हैरान हैं। BCCI और भारतीय टीम के बीच इस समय बवाल मचा हुआ हैं। इसका कारण सिर्फ एक इंसान, यानी BCCI के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा हैं।
चेतन शर्मा पर हुआ स्टिंग ऑपरेशन

हाल ही में चेतन शर्मा पर स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में चेतन शर्मा BCCI और खिलाड़ियों का भंडाफोड़ करते नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या से लेकर पूर्वी BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली तक, उन्होंने सबकी पोल इस वीडियो में खोल दी हैं।
चेतन शर्मा ने Hardik Pandya को लेकर किया खुलासा
चेतन शर्मा ने इस स्टिंग ऑपरेशन के दौरान बताया कि हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट के भविष्य हैं। हार्दिक अक्सर दौरे के लिए टीम चुने जाने से पहले उनसे मिलते हैं। उनके साथ ही दीपक हूडा और उमेश यादव भी उनसे हाल ही में मिले थे।

“हार्दिक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, फिट रहता हैं और हमेशा अपना 100 प्रतिशत टीम के लिए देता हैं। हार्दिक मुझसे मिलने भी आता हैं। अभी हाल ही में दिल्ली मुझसे मिलने आया था। जब वो आता हैं तो इसी सोफे पर लेटता हैं। उमेश यादव और दीपक हूडा भी मिलने आये थे,” चेतन शर्मा ने वीडियो में कहा।
यह भी पढ़ें:






