विराट कोहली और बाबर आजम को छोड़कर Shubman Gill को ICC ने दिया खास सम्मान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल हाल ही में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। देश-विदेश में इन्होंने अपने बल्ले से जमकर रन बनाया है। पिछले कुछ समय से इनका बल्ला दमदार प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में जब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी तो वहां पर इन्होंने शतकीय पारी [
Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल हाल ही में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। देश-विदेश में इन्होंने अपने बल्ले से जमकर रन बनाया है। पिछले कुछ समय से इनका बल्ला दमदार प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में जब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी तो वहां पर इन्होंने शतकीय पारी खेली। उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने वनडे और टी20 के अंदर दमदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में इन्होंने दोहरा शतक भी लगाया। टी20 के अंदर भारत की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने। इनके इस प्रदर्शन को ध्यान में रखकर आईसीसी ने इन्हें खास सम्मान दिया है।
Shubman Gill को आईसीसी ने दिया प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुभमन गिल को उनके दमदार प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा है। पिछले कुछ समय से जिस प्रकार इनका प्रदर्शन रहा है उसकी वजह से क्रिकेट की दुनिया में इनकी खासा चर्चा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन की पारी खेली जिसमें 19 चौके और 9 छक्के लगाए। सिर्फ 23 साल की उम्र में शुभमन गिल इस प्रकार से बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में इनका फ्यूचर बहुत ही ज्यादा उज्जवल है।
शुभमन गिल को क्रिकेट के तीनों प्रारूप में भारत की तरफ से खेलते हैं और सभी में इन्होंने शतक भी लगाया है। टेस्ट क्रिकेट में अब तक उन्होंने सिर्फ 6 पारियां खेली हैं जिसमें 183 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। टी20 के अंदर भारत की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। T20 के अंदर इन्होंने 126 रन की नाबाद पारी खेली। एकदिवसीय क्रिकेट में इन्होंने 208 रन की पारी खेलकर दोहरा शतक लगाया।
यह भी पढ़े: