भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हरा दिया। भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम बेबस नजर आई। पहली पारी में रविन्द्र जड़ेजा ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को धराशायी कर दिया। दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने कमाल दिखाते हुए 5 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 91 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया पर यह अब तक की सबसे बड़ी जीत थी।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की नंबर 1 टीम है, ऐसे में उसकी इस प्रकार हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज परेशान नजर आ रहे है। स्टीव स्मिथ ने इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पर भड़ास निकालते हुए अपना बयान जारी किया है। इसके साथ ही एलन बॉर्डर ने भी इस हार की आलोचना की है। आइये जानते है किसने क्या कहा।
एलन बॉर्डर का बयान
स्टीव स्मिथ जब जड़ेजा की बॉल पर बीट हुए जड़ेजा को अंगूठा दिखाया। जिसके जवाब में एलन बॉर्डर ने कहा है की, “भारतीय गेंदबाजों द्वारा गेंद बीट किए जाने के बाद हम उन्हें अंगूठा दिखाया जा रहा हैं। क्या तमाशा चल रहा है, ये बेहद शर्मनाक है.

स्टीव स्मिथ ने क्या कहा था
जब यह सीरीज शुरू होने वाली थी तो स्टीव स्मिथ ने कहा था की 2017 में इस ट्रॉफी में जो गलतियाँ हुई थी वह हम नहीं दोहराएंगे। लेकिन स्टीव स्मिथ अपनी कही गई जुबान पर कायम नहीं रह पाये। इस मैच में पहली पारी में 37 रन तो दूसरी पारी में सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़े:





