RCB की टीम से जुड़ते ही रोने लगी Smriti Mandhana, भारतीय टीम के साथ शेयर की अपनी खुशी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Smriti Mandhana: महिला प्रीमियर लीग 2023 में 13 फरवरी को नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई है। इस नीलामी प्रक्रिया में RCB की टीम ने भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ रूपये में खरीद लिया है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद स्मृति मंधाना बहुत ही ज्यादा खुश नजर आई। इनके
Smriti Mandhana: महिला प्रीमियर लीग 2023 में 13 फरवरी को नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई है। इस नीलामी प्रक्रिया में RCB की टीम ने भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ रूपये में खरीद लिया है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद स्मृति मंधाना बहुत ही ज्यादा खुश नजर आई। इनके जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय टीम के साथ यह खिलाड़ी अपनी खुशी शेयर करती हुई नजर आ रही है।
बेहद खुश हुई Smriti Mandhana
इस नीलामी प्रक्रिया में सबसे पहले स्मृति पर ही बोली लगाई गई थी। नीलामी के पहले से ही स्मृति पर बड़ी बोली लगने की संभावना नजर आ रही थी। स्मृति मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख रूपये था। मुंबई इंडियंस और बैंगलोर की टीम के बीच में स्मृति को लेकर काफी जंग छिड़ी और बोली बढती रही।
जिस समय यह नीलामी प्रक्रिया चल रही थी उस समय स्मृति साउथ अफ्रीका में वर्ल्डकप खेल रही थी। लेकिन वहां से वह लगातार नजर बनाये हुए थी। नीलामी प्रक्रिया में स्मृति मंधाना पर RCB ने 3.40 करोड़ रूपये की बोली लगाई और उसके बाद में किसी ने बोली नहीं लगाई। RCB टीम का हिस्सा बनने के बाद स्मृति मंधाना बहुत खुश नजर आई। पूरी टीम के साथ इनका खुशी सेलिब्रेट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
The loudest room in Bengaluru too. Renuka is a Royal Challenger 😬🔥#PlayBold #WeAreChallengers #WPL2023 #WPLAuction
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 13, 2023
pic.twitter.com/InfLbyOdgI
इस वायरल वीडियो के अन्दर स्मृति की आँखों में खुश नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्मृति मंधाना ने अब तक भारतीय टीम के लिए 112 टी20 मैच खेलते हुए 2651 रन बनाये है।
यह भी पढ़े: