“हम अगले मैच में अच्छा खेलेंगे…!” प्लेऑफ़ से बाहर हुई RCB की टीम तो स्मृति मंधाना ने दिया ऐसा बयान, अभी तक नहीं जीत पाई मैच
RCB: महिला प्रीमियर लीग पहली बार खेला जा रहा है। RCB की टीम ने इस बार करोड़ों रुपए का खर्चा किया और एक अच्छी टीम बनाई। भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को इन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसे खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन अभी तक आरसीबी की टीम अपनी पहली [...]
RCB: महिला प्रीमियर लीग पहली बार खेला जा रहा है। RCB की टीम ने इस बार करोड़ों रुपए का खर्चा किया और एक अच्छी टीम बनाई। भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को इन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसे खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन अभी तक आरसीबी की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में है घूम रही है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से अभी तक एक भी अच्छी पारी नहीं निकली है। ऐसे में इन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है।
RCB को नहीं मिली पहली जीत
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को अभी तक इस महिला प्रीमियर लीग में एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। बात करें स्मृति मंधाना कि तो अभी तक यह आउट ऑफ फॉर्म चल रही है। 5 मुकाबले खेल कर इन्होंने सिर्फ 88 रन बनाए हैं।
स्मृति मंधाना को खरीदने के लिए आरसीबी की टीम ने तीन करोड़ 40 लाख रुपए का खर्चा किया और इन्हें टीम की कप्तानी भी दी, लेकिन जितना पैसा इनको मिला है उसकी तुलना में यह बहुत महंगी साबित हो रही है। आधा डब्ल्यूपीएल निकल चुका है और इन्हें अभी तक पहली जीत हासिल नहीं हुई है। आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम का प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक नजर आ रहा है।
हर मैच में हारने के बाद में स्मृति मंधाना का एक ही बयान होता है कि अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अभी तक हमारी टीम की परफॉर्मेंस खराब रही है। पिछले मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 15 बॉल का सामना करते हुए 8 रन बनाए।