Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा की अगवाई में टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलते हुए नजर आएगी। कप्तान रोहित शर्मा से मोहम्मद शमी को जबरदस्ती जय श्री राम बोले जाने के मामले के बारे में एक सवाल पूछा गया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या जवाब दिया है।

Rohit Sharma ने दी सफाई
टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। नागपुर टेस्ट में भले ही रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया हो लेकिन उसके बाद उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली। चौथे मैच के बीच में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें फैंस मोहम्मद शमी से जय श्री राम बोलने की मांग कर रहे थे। जब रोहित शर्मा से इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “मुझे शमी के सामने जय श्री राम के नारों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है, मैं इसके बारे में पहली बार सुन रहा हूं!”

क्या था पूरा विवाद
चौथे टेस्ट के दिन लंच के बाद जब भारतीय टीम मैदान पर इकट्ठी हुई तो दर्शकों ने पहले सूर्यकुमार यादव को देखकर सूर्या सूर्या के नारे लगाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। उसके बाद जैसे ही मोहम्मद शमी नजर आए तो फैंस जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। वीडियो के अंदर एक फैन शमी का नाम लेकर उन्हें जय श्री राम बोलने के लिए कह रहा है।
यह भी पढ़े – ईशान किशन से भी खतरनाक छक्का लगाया Yastika Bhatia ने, हवा में रह गई बॉल! Video हुआ वायरल






