RCB vs GG: महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को दिन का दूसरा मुकाबला आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहली बार अपने असली रंग दिखाए, और विस्फोटक बल्लेबाजों में विपक्षी टीम के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। हालाँकि आरसीबी इस मुकाबले से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन इस मुकाबले में लाजवाब रहा।
सोफी-स्मृति ने दिलाई RCB को जीत

इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने बेहतरीन और विस्फोटक पारियां खेली। सोफी ने इस मैच में सिर्फ 36 गेंदों पर 99 रन बनाए थे। एक समय पर वह 300 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रही थी। हालाँकि जब वह शतक के नजदीक पहुंची तो, उन्होंने अपनी रफ़्तार थोड़ी कम कर दी। वह इस टूर्नामेंट की पहली शतकवीर बन सकती थी, लेकिन 99 के स्कोर पर उन्हें किम गार्थ ने आउट कर दिया।
वहीँ कप्तान स्मृति मंधाना ने भी सोफी का बखूबी साथ दिया। वह जब तक बल्लेबाजी कर रही थी, मंधाना ने अधिक से अधिक गेंदे उन्हें खेलने दी। इस दौरान वह खुद 31 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर आउट हुई।
मैच में हुई छक्को की बरसात
BOOM 💥
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 18, 2023
6️⃣4️⃣4️⃣6️⃣4️⃣@RCBTweets have crossed FIFTY in the fourth over 🔥🔥
Follow the match ▶️ https://t.co/uTxwwRnRxl#TATAWPL | #RCBvGG pic.twitter.com/8B18NN4TRI
इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में 188 रन बनाए। इस दौरान लौरा वुलफार्ट ने उनकी तरफ से सर्वाधिक 68 रन बनाए। इस दौरान उनकी पूरी पारी में 5 छक्के लगे। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहतरीन रही। उन्होंने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। इस दौरान उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी में कुल 9 छक्के लगे।





