“हां उन्हें गुस्सा आया था…!” दिल्ली टेस्ट के दौरान हुई थी Steve Smith और कप्तान की लड़ाई, क्या इसी वजह से कमिंस छोड़ गए सीरीज?

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच में 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती 2 मैच हो चुके है। भारतीय टीम ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2 - 0 से आगे चल रही है। इस सीरीज का अगला मैच 1 मार्च को खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलिया की बात करे [...]

By ·

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच में 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती 2 मैच हो चुके है। भारतीय टीम ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2 – 0 से आगे चल रही है। इस सीरीज का अगला मैच 1 मार्च को खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलिया की बात करे तो इस सीरीज में अभी तक उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम की हालत बेहद ख़राब चल रही है क्योकि उनके कई खिलाड़ी इस सीरीज को बीच में छोड़ चुके है।

Steve Smith और Pat Cummins के बीच हुई खटपट

ऑस्ट्रेलिया के लिए इंदौर टेस्ट से पहले खबर आई है उनके कप्तान पैट कमिंस अपने देश लौट चुके है। अगले टेस्ट में टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ के हाथों में रहेगी। बताया जा रहा है की कमिंस की माँ की तबियत कुछ ठीक नहीं चल रही है। इस वजह से उन्हें अगले टेस्ट से खुद का नाम वापस लेना पड़ा। अंदरूनी ख़बरों की माने तो स्मिथ और कमिंस के बीच में दिल्ली टेस्ट के दौरान खटपट हो गई थी।

इसके बारे में टीम के बल्लेबाज कोच माइकल डी वेनुटो ने जानकारी दी थी। स्मिथ के बारे में बात करते हुए वेनुटो ने कहा की, “अभी तक मैंने उनसे इस बारे में बात नहीं! अपनी ख़राब फॉर्म के चलते निश्चित रूप से ये गुस्सा है और उन्होंने बड़ा गुस्सा भी इस पर दिखाया था।”

स्टीव स्मिथ करेंगे अगले टेस्ट में कप्तानी

1 मार्च से शुरू होने जा रहे इंदौर टेस्ट में स्टीव स्मिथ ही टीम की कप्तानी करते नजर आयेंगे। स्मिथ पर हाल ही कप्तानी पर लगा बैन हटा है। अब देखते है की स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम कैसा परफॉरमेंस दे पाती है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full