Mohammed Siraj इस समय भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में एक हैं। हालाँकि, इस समय वनडे रैंकिंग में विश्व के नंबर 1 गेंदबाज बन चुके सिराज की शुरुआत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। उन्हें बार-बार फैंस द्वारा ख़राब प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया पर लताड़ा जाता था, और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए जाते थे। हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया हैं।
Mohammed Siraj की हुई थी कुटाई

सिराज ने अपना पहला टी-20 मुकाबला 2017 में न्यूजीलैंड दौरे पर खेला था। इस दौरान दिनेश कार्तिक ने उनसे कहा था कि, “न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो से बचकर रहना, वो बहुत खतरनाक बल्लेबाज हैं, और तुम्हारी बहुत कुटाई कर सकता हैं।” इस पर जवाब सिराज का जवाब था कि मैं मुनरो को जल्दी आउट कर दूंगा।
हालाँकि मैच में ऐसा कुछ हुआ नहीं। अपने डेब्यू मैच में सिराज ने 4 ओवर में 53 रन देकर 1 विकेट झटका। वहीँ दिनेश कार्तिक के कहे अनुसार, कॉलिन मुनरो ने इस मैच में 58 गेंदों में 109 रनों की शतकीय पारी खेली। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 40 रनों से जीतकर अपने नाम किया था।
अपने इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज की जगह खतरे में थी। उन्हें बार बार नजरअंदाज किया जाने लगा। लेकिन 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिराज ने इस खेल में वापसी की। उन्होंने भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और आज वे वनडे में विश्व के नंबर 1 गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें:






