“उसको हटाओ सामने से…!” मैदान पर ही आग बबूला हो उठे Steve Smith, मोहम्मद शमी को रोका गेंदबाजी से, रोहित शर्मा ने किया बीच-बचाव

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां बाकी तीनों टेस्ट मैच में बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। वही आज ऑस्ट

By ·

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां बाकी तीनों टेस्ट मैच में बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। वही आज ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ दे रहे हैं कैमरुन ग्रीन जो 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Steve Smith क्यों हुए गुस्सा?

इस मैच के दौरान जब स्टीव स्मिथ 17 गेंदों पर 2 रन बनाकर खेल रहे थे तो गेंदबाजी छोर पर लगा पर्दा स्क्रीन से बार-बार हट रहा था। जिसकी वजह से उनका ध्यान बल्लेबाजी पर नहीं लग पा रहा था। ऐसे में उन्होंने लाइव मैच के अंदर ही मोहम्मद शमी को गेंदबाजी से रोक दिया और मैदान पर ही गुस्सा दिखाने लगे। रोहित शर्मा ने भी आकर उनको समझाया और उनकी समस्या को समझने के बाद में उसका समाधान किया। इसकी वजह से मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

मैच की बात करें तो मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए हैं। वह रविंद्र जडेजा और अश्विन के हाथों एक-एक विकेट लगा है। भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।

यह भी पढ़े Video: चौथे टेस्ट में गूंजा मोदी-मोदी का नारा, कंगारू पीएम के साथ Narendra Modi पहुंचे मैदान पर, वीडियो हुआ वायरल

Cric AMP · Quick view
View full