भारतीय टीम के इस खिलाड़ी से हुई Steve Smith को जलन, बयान देकर मचाई सनसनी

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंदर भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। इस टेस्ट सीरीज के अब दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस सीरीज में बने रहना है तो आने वाले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। [...]

By ·

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंदर भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। इस टेस्ट सीरीज के अब दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस सीरीज में बने रहना है तो आने वाले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। वहीं भारतीय टीम कोशिश करेगी कि अगला मुकाबला जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा ले। अगर भारतीय टीम अगला टेस्ट मैच जीत जाती है तो भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना कन्फर्म हो जायेगा।

Steve Smith ने नहीं चुना शुभमन गिल

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल को लेकर उटपटांग बयान दे दिया है। क्रिकइंफो ने स्टीवन स्मिथ से एक सवाल पूछा था कि हैरी ब्रूक और शुभमन गिल में से आने वाले समय में क्रिकेट का अगला सुपरस्टार कौन सा खिलाड़ी बनने वाला है, तो स्टीव स्मिथ ने शुभमन गिल को ना चुनकर हैरी ब्रूक को चुन लिया। जिसकी वजह से भारतीय फैंस को उनका यह बयान पसंद नहीं आया। अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

इस बयान को जानने के बाद यह समझ में आ रहा है कि स्टीव स्मिथ शुभमन गिल से बेहद जलने लगे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही यह सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंची है। जहां पर किसी भी टीम के लिए एक जीत बेहद जरूरी है।

सीरीज में फ्लॉप हुए स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक भारतीय गेंदबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। स्टीव स्मिथ ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 37 रन और दूसरी पारी में 25 रन बनाये है। दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 0 पर और दूसरी पारी में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full