
Virat Kohli: विराट कोहली भले ही भारतीय टीम की कप्तानी से हट गए लेकिन इनकी दीवानगी में अभी किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। विराट कोहली जहां पर खड़े होते हैं फैंस उनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा हमें देखने को मिला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान। स्टेडियम में बैठे दर्शक विराट कोहली को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए RCB का नाम चिल्लाने लगते है जो विराट कोहली को पसंद नहीं आया।
Virat Kohli का वीडियो हुआ वायरल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के अंदर विराट कोहली विकेटकीपर के पास में खड़े होकर फील्डिंग कर रहे थे। स्टेडियम में बैठे दर्शक विराट का अटेंशन पाने के लिए आरसीबी का नाम चिल्ला रहे थे, लेकिन विराट कोहली को दर्शकों द्वारा आईपीएल टीम का नाम चिल्लाना बिलकुल पसंद नहीं आया। विराट कोहली ने दर्शकों से अपनी टी-शर्ट पर लिखे INDIA की तरफ इशारा करते हुए कहा की RCB का नाम नहीं, टीम इंडिया का नाम बोलो।” फैंस को भी विराट कोहली का इशारा समझ आ गया और मैदान पर इंडिया इंडिया गूंजने लगा।
See what #ViratKohli did when crowd was chanting ‘RCB’. 🇮🇳#INDvAUS pic.twitter.com/vpLipJAGcY
— Nikhil🏏 (@CricNiks) February 20, 2023
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे है और विराट कोहली की देशभक्ति भावना की भी तारीफ कर रहे है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत शेयर किया जा रहा है।

बात करे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली के प्रदर्शन की तो पहली पारी में इन्होने 44 रन बनाये और दूसरी पारी में 20 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम इने यह मुकाबला रविन्द्र जड़ेजा की घातक गेंदबाजी की वजह से 6 विकेट से जीत लिया है।
यह भी पढ़े:






