IND vs AUS ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जारी है जिसकी दो टेस्ट मैच हो चुके हैं। अगला टेस्ट मैच होने से पहले ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज 17 मार्च से शुरू होने वाली है जिसके लिए भारतीय टीम ने अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस टीम के अंदर कुछ खिलाड़ियों को अच्छी फॉर्म में होने के बाद भी नजरअंदाज कर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि अब इन खिलाड़ियों की शायद ही भारतीय टीम में वापसी हो…

10 साल बाद जयदेव उनादकट की वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस एकदिवसीय सीरीज के अंदर भारतीय टीम में जयदेव उनादकट वापसी कर रहे हैं। 10 साल से टीम से बाहर चल रहे जयदेव उनादकट को अभी भारतीय टीम में जगह मिली है। एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम के अंदर सबसे प्रमुख नाम शिखर धवन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में शिखर धवन को जगह नहीं दी गई है। शिखर धवन ने पिछली आईपीएल के अंदर शानदार वापसी की थी और टीम इंडिया में उनको मौका भी मिला था। लेकिन कुछ मैच में फ्लॉप होने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस समय घरेलू क्रिकेट में शिखर धवन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता हुआ साफ
ऐसा माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अगर शिखर धवन को प्रवेश नहीं दिया गया है तो शायद ही अब उन्हें भारतीय टीम में दोबारा खेलते हुए देखने का मौका मिले। शिखर धवन के एकदिवसीय कैरियर की बात करें तो 167 एकदिवसीय मैच खेलते हुए 6793 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।
शिखर धवन के अलावा टीम के अंदर संजू सैमसन की भी उम्मीद की जा रही थी। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका नहीं दिया गया है। तेज गेंदबाज आवेश खान ने हाल ही में रणजी के अंदर खतरनाक गेंदबाजी की है जिसके बाद लग रहा था कि टीम इंडिया में इन्हें खेलने का मौका दिया जाएगा। लेकिन चयनकर्ताओं ने इनको फिर से नजरअंदाज कर दिया। इन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में 10 विकेट हासिल करके सब का ध्यान आकर्षित किया था।
भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
यह भी पढ़े:






