Suresh Raina की हुई चेन्नई के स्टेडियम पर वापसी, फिर से लगायेंगे नई लीग में चौके छक्के, आईपीएल से पहले फैंस को मिली चौंकाने वाली खुशखबरी
Suresh Raina: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में सुरेश रैना बहुत ही महत्वपूर्ण बल्लेबाज माने जाते थे. हालाँकि अब इन्होने आईपीएल से सन्यास ले लिया है लेकिन क्रिकेट फैंस आज भी इन्हें याद करते है. आईपीएल के अन्दर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए और भारतीय टीम के लिए भी कई बार इन्होने मैच जिताऊ
Suresh Raina: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में सुरेश रैना बहुत ही महत्वपूर्ण बल्लेबाज माने जाते थे. हालाँकि अब इन्होने आईपीएल से सन्यास ले लिया है लेकिन क्रिकेट फैंस आज भी इन्हें याद करते है. आईपीएल के अन्दर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए और भारतीय टीम के लिए भी कई बार इन्होने मैच जिताऊ पारियां खेली है. चेन्नई इनकी आईपीएल टीम का होमग्राउंड माना जाता है. इस बार के आईपीएल से पहले चेन्नई के मैदान पर सुरेश रैना आपको चौके छक्के लगाते हुए नजर आएंगे.
Suresh Raina खेलेंगे चेन्नई के मैदान पर
आपकी जानकारी के लिए बता दे की चेन्नई के मैदान पर जल्द ही एक टी10 लीग शुरू होने वाली है. इसके अन्दर कई टीमें खेलेंगी जिनकी कमान सुरेश रैना, ब्रायन लारा, क्रिस गेल, हर्शल गिब्स, तिलकरत्ने दिलशान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ आदि टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे. सुरेश रैना भी इस लीग में आपको चेन्नई के स्टेडियम पर चौके छक्के लगाते नजर आएंगे.
हाल ही सुरेश रैना (Suresh Raina) को पिली जर्सी पहने देखा गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई और लोगों को लगने लगा था की सुरेश रैना आईपीएल में वापसी कर रहे है. बाद में पता लगाया तो यह सब मात्र अफवाह निकली.
यह भी पढ़े:
- INDvsNZ मैच में सामने आई हार्दिक पांड्या की पृथ्वी शॉ से दुश्मनी, वायरल वीडियो ने खोल दी भारतीय कप्तान की पोल
- Suryakumar Yadav ने लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर लगाया अजीबो-गरीब छक्का, न्यूजीलैंड की टीम रह गई हक्की-बक्की, वीडियो क्लिप हुआ वायरल
चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर धोनी और रैना ने एक साथ बहुत क्रिकेट खेला है. दोनों की दोस्ती से भी हम सभी वाकिफ है. 24-25 फरवरी को रैना इस टी10 लीग के मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते है. हालाँकि धोनी इस लीग का हिस्सा होंगे या नहीं इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है.