MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की काबिलियत से हम सभी भलीभांति परिचित हैं। इन्होंने जितना एक्सपीरियंस ले लिया है उस पर किसी भी प्रकार से डाउट कर पाना मुश्किल है। इसका एक नजारा 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला। इन्होंने डीआरएस लिया जिसकी वजह से अंपायर को अपना निर्णय बदलना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस समय धोनी रिव्यू सिस्टम वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

MS Dhoni ने लिया DRS
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबला जीत लिया है। इस मुकाबले के अंदर वानखेड़े स्टेडियम पर जब मुंबई की बल्लेबाजी चल रही थी तो दो विकेट गंवाने के बाद मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए। लेकिन मिचेल सैंटनर की बॉल पर स्वीप शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन बॉल सूर्यकुमार यादव के दस्ताने को छूती हुई सीधे एमएस धोनी के हाथों में चली गई जिसके बाद धोनी ने जबर्दस्त अपील की। लेकिन अंपायर ने वाइड का इशारा दे दिया जिसके बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने तुरंत रिव्यू ले लिया।
Dhoni Review System™️ for a reason 😎#MIvCSK #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/CkhN6bp61H
— JioCinema (@JioCinema) April 8, 2023
रिव्यू चेक करने के बाद में पता चला कि बॉल सूर्यकुमार यादव के बल्ले से नहीं उसके ग्लव्स से टच होकर धोनी के हाथों में गई है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को 1 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत दर्ज
इस मुकाबले के अंदर महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहित शर्मा की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच के अंदर अजिंक्य रहाणे ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया तो वहीं ऋतुराज गायकवाड ने उपयोगी पारी खेली। वही रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की।






