तीसरे दिन ही मैच जीतने के बाद Team India पहुँची पीएम म्यूजियम, लाल ड्रेस वाली महिला के पीछे घूमते नजर आये कोहली और रोहित शर्मा
Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही टेस्ट सीरीज सीरीज में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करने की वजह ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से आगे चल रही है। अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबले तीसरे दिन समाप्त हो चुके हैं। तीसरे ही दिन में समाप्त होने की वजह से दूसरे टेस्ट के बाद [...]
Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही टेस्ट सीरीज सीरीज में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करने की वजह ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से आगे चल रही है। अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबले तीसरे दिन समाप्त हो चुके हैं। तीसरे ही दिन में समाप्त होने की वजह से दूसरे टेस्ट के बाद टीम इंडिया के पास काफी समय बच गया था। इसके वजह से टीम इंडिया दिल्ली में प्रधानमंत्री म्यूजियम के अंदर विजिट करने पहुची। जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री और उनसे जुड़ी विरासत के बारे में जाना।
Team India पहुँची पीएम म्यूजियम
17 फरवरी को टीम इंडिया ने जब फिर से तीसरे ही दिन खेल समाप्त किया तो उसके बाद टीम ने समय का फायदा उठाया और पीएम म्यूजियम घूमने पहुंच गए। इसके बारे में बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी थी। शेयर की गई वीडियो के अंदर रोहित शर्मा, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ समेत पूरा स्टाफ नजर आ रहा है। म्यूजियम का सपोर्ट स्टाफ टीम को वहां पर म्यूजियम में रखी चीजों के बारे में समझा रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी तरह-तरह के सवाल पूछते हुए नजर आए।
A walk through the corridors of history!
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
Exploring the rich legacy of India’s Prime Ministers, who rebuilt the nation post Independence. #TeamIndia had an immersive experience at the fascinating @PMSangrahalaya, which celebrates and showcases the journey of India. @PMOIndia pic.twitter.com/bcFICzXQOJ
बीसीसीआई ने इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर आप काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो के अंदर पूरी टीम पीएम म्यूजियम के अंदर घूमते हुए नजर आ रही है। साथ में पूरा स्टाफ और पुलिस भी नजर आ रही है। टीम के वहां पहुंचने पर पूरी टीम का सम्मान भी किया गया। इस पीएम म्यूजियम के अंदर देश के अब तक 15 प्रधानमंत्री के बारे में पूरी जानकारी मौजूद है।
यह भी पढ़े: