IPL के बाद बहुत बिजी रहेगा Team India का शेड्यूल, इन 2 देशों का दौरा BCCI ने किया जारी
Team India: भारत के अंदर इन दिनों आईपीएल 2023 खेला जा रहा है। अब तक इस आईपीएल के अंदर अनेक कई खतरनाक मुकाबले देखने को मिले हैं। इस लीग के अंदर भारतीय खिलाड़ियों के अलावा देश-विदेश के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल के बीच में ही बीसीसीआई ने भारतीय टीम का [...]
Team India: भारत के अंदर इन दिनों आईपीएल 2023 खेला जा रहा है। अब तक इस आईपीएल के अंदर अनेक कई खतरनाक मुकाबले देखने को मिले हैं। इस लीग के अंदर भारतीय खिलाड़ियों के अलावा देश-विदेश के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल के बीच में ही बीसीसीआई ने भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा तय कर दिया है। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम इस दौरे पर कितने मैच खेलने वाली है।
Team India का शेड्यूल
आईपीएल के बाद में भारतीय टीम कई बड़ी टीमों के खिलाफ मैच खेलने वाली है। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे का ऐलान कर दिया है। जहां पर भारतीय टीम 2 टेस्ट मैच, 3 एकदिवसीय मैच और पांच T20 मैच खेलने वाली है, इसके बाद में भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी। जहां पर 3 T20 मैच खेलने वाली है। बीसीसीआई ने सारा कार्यक्रम जुलाई अगस्त के महीने में तय किया है।
India will be playing 10 game series in West Indies in July – August 2023.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 6, 2023
2 Tests followed by 3 ODI & 5 T20I then traveling to Ireland for 3 T20I. (Source – Cricbuzz)
आईपीएल के बाद होगा WTC का फाइनल
आईपीएल 2023 के बाद में भारतीय टीम का शेड्यूल लगातार बिजी रहने वाला है। आईपीएल 2023, 28 मई तक चलने वाला है। उसके बाद में भारतीय टीम को लंदन के ओवल मैदान पर WTC का फाइनल खेलना है। जहाँ पर ऑस्ट्रेलिया की टीम से सामना होने वाला है। अब देखना यह है कि भारतीय टीम आने वाले इस बीजी शेड्यूल के दौरान किस प्रकार का प्रदर्शन करती है। नवंबर के महीने में भारत के अंदर वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़े – World Cup 2023 को लेकर ICC ने बदल दिया यह बड़ा नियम, बड़ी-बड़ी टीमों के उड़े होश