World Cup 2023: नवम्बर के महीने में भारत के अन्दर वनडे वर्ल्ड कप खेला जायेगा। इस समय इस वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफ़ायर के लिए प्लेऑफ के मुकाबले नामीबिया में खेले जा रहे है। वही क्वालीफ़ायर मैचों को ज़िम्बाब्वे में खेला जायेगा। ऐसी टीमें जिन्होंने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है अब उन्हें ये क्वालीफ़ायर मुकाबले खेलने होंगे। अब इन क्वालीफ़ायर मुकाबलों को लेकर ICC ने एक नया नियम लागू कर दिया है। आइये जानते है इसके बारे में

World Cup 2023 क्वालीफ़ायर मुकाबले
ख़बरों के अनुसार ज़िम्बाब्वे में खेले जाने वाले सभी क्वालीफ़ायर मुकाबलों के अन्दर डीआरएस का नियम लागू नहीं होगा। सामान्य तौर पर जितने भी मैच खेले जाते है उनमे डीआरएस का इस्तेमाल होता है। इस प्रकार से वर्ल्ड कप के क्वालीफ़ायर मुकाबलों से इस रुल को हटाये जाने से कई बड़ी टीमों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। फिल्ड अंपायर कई बार गलत निर्णय दे देते है जो हमें डीआरएस आने के बाद कई बार देखने को भी मिला है। ऐसे में ICC का यह फैसला कई टीमों के लिए गलत साबित हो सकता है।

क्या है DRS?
डीआरएस की फुल फॉर्म डिसिशन रिव्यु सिस्टम होता है। इस नियम के तहत अगर कोई भी टीम मैदान पर खड़े अंपायर के निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो टीवी अंपायर द्वारा या थर्ड अंपायर द्वारा निर्णय को बदलने की मांग कर सकती है। क्वालीफ़ायर में डीआरएस नहीं होने से अब मैदान पर खड़े अंपायर ही आखिरी फैसला देंगे जो कई बार गलत भी हो जाता है।
आपको बता दे की वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफ़ायर मुकाबले 18 जून से 9 जुलाई तक ज़िम्बाब्वे में खेले जायेंगे। इस बार अफ़ग़ानिस्तान जैसी टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़े – धोनी युवराज सहित इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को MCC ने दिया खास सम्मान, जानकर खुश हो जायेंगे फैंस






