Honorary Life Membership of MCC: मेलबोर्न क्रिकेट क्लब ने 5 मार्च को वर्तमान समय में खेल रहे 17 खिलाड़ियों को लाइफ टाइम मेंबरशिप देने की घोषणा कर दी है। यह सभी क्रिकेटर पिछले 15 साल से क्रिकेट में बड़ा योगदान दे रहे हैं। इन 17 खिलाड़ियों के अंदर पुरुष और महिला दोनों ही शामिल किए गए हैं। 17 खिलाड़ियों के अंदर 5 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
इन पांच खिलाड़ियों को मिली Honorary Life Membership of MCC
मेलबोर्न क्रिकेट क्लब ने भारत के पांच खिलाड़ियों को लाइफ टाइम मेंबरशिप देने का फैसला लिया है। इन खिलाड़ियों के नाम है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह और सुरेश रैना, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिताली राज और झूलन गोस्वामी।

धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप, एकदिवसीय वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता बनाया था। इन किताबों को जीतने के दौरान युवराज सिंह ने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी से महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। पिछले 15 साल में युवराज सिंह और सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बात करें महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की तो उन्होंने अब तक 232 मैच खेलकर लगभग 50 की औसत से 7805 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 64 अर्धशतक और 7 शतक लगाए हैं। झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज है। अब तक 204 मैच खेलकर 255 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़े – Rajasthan Royals को हार के बाद लगा तगड़ा झटका, टीम का मुख्य खिलाड़ी अगले मुकाबले से हुआ बाहर!






