Team India ने जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, इन 2 खिलाड़ियों ने उठाई जीत की ट्रॉफी, जश्न का वीडियो हुआ इन्टरनेट पर वायरल

Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो गया है। भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2 - 1 से अपने नाम कर लिया है। इससे पहले जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में खेलने गई थी तो वहां पर भी इन्होंने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हरा दिया [...]

By ·

Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो गया है। भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2 – 1 से अपने नाम कर लिया है। इससे पहले जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में खेलने गई थी तो वहां पर भी इन्होंने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हरा दिया था। इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे दमदार खिलाड़ी नहीं होने के बाद भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैच खत्म होने के बाद में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी दी गई जिसके बाद पूरी टीम ने जमकर जश्न मनाया। इस जश्न का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Team India के जश्न का वीडियो

सुनील गावस्कर ने प्रेजेंटेशन सेरिमनी के अंदर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की विनिंग ट्रॉफी दी। इस समारोह में बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह भी उपस्थित थे। सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी अपने हाथ में लेकर श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव के हाथ में सौंप दी।

भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट मैच के अंदर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर अपना दबाव बनाकर रखा। शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने भले ही तीसरा टेस्ट मैच गंवा दिया हो लेकिन चौथे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का काम किया है। यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ेBGT का चौथा टेस्ट हुआ ड्रा, Virat Kohli बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, जड़ेजा और अश्विन को मिला यह अवार्ड

Cric AMP · Quick view
View full