Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम चौथा मुकाबला समाप्त हो गया है। मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है और यह ड्रॉ हो गया है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 571 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 175 रन 2 विकेट के नुकसान पर चली, उसके बाद में दोनों कप्तानो ने मैच को ड्रा घोषित कर दिया। सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। सिर्फ पूरे होने के बाद में प्लेयर ऑफ द मैच प्लेयर ऑफ द सीरीज की घोषणा की गई।

Virat Kohli बने प्लेयर ऑफ़ द मैच
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच में 186 रन की पारी खेली है। इनकी इस दमदार पारी के लिए इनको प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया है। विराट कोहली ने लगभग 3 साल के बाद में अपने बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। अब प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिलने की वजह से यह मैच और भी खास हो गया है।

Ravichandran Ashwin और Ravindra Jadeja को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारतीय टीम को यह सीरीज अपने नाम करने में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज में 25 विकेट अपने नाम किए और 86 रन बनाए। वहीं रविंद्र जडेजा ने 22 विकेट अपने नाम किए और 135 रन बनाए। इन दोनों की ही इस ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के लिए दोनों को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। 2013 में जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हुई थी तो रविचंद्रन अश्विन 29 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। जबकि 2017 में जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हुई थी तो रविंद्र जडेजा 25 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।
Moment to savour 👏👏
— BCCI (@BCCI) March 13, 2023
This is #TeamIndia 🇮🇳#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/j6ZR8R8fZr






