Video: इस बल्लेबाज ने NZ vs SL मैच में जड़ा अजीबोंगरीब शॉट, बॉल के साथ बल्ला भी भेजा बाउंड्री के बाहर, श्रीलंका की शर्मनाक हार
NZ vs SL: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में ईडन पार्क पर खेला जा रहा है। श्रीलंका के गेंदबाजों ने यहां पर शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 274 रन पर ऑल आउट कर [...]
NZ vs SL: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में ईडन पार्क पर खेला जा रहा है। श्रीलंका के गेंदबाजों ने यहां पर शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 274 रन पर ऑल आउट कर दिया। मैच के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने एक ऐसी बाउंड्री लगाई जहां पर गेंद और बल्ला दोनों ही बाउंड्री के बाहर चले गए। अब इस घटना का पूरा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
NZ vs SL में रचिन रविंद्र का शानदार शॉट
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए। इन्होंने एक बॉल पर स्वीप शॉट खेलने के लिए बॉल पर तेज प्रहार किया। लेकिन गेंद और बल्ला विकेटकीपर के पीछे चले गए। यह देखकर श्रीलंका के गेंदबाज कुशाल मेंडिस भी हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो न्यूजीलैंड बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर है शेयर किया है। रचिन रविंद्र ने अपनी इस पारी में 49 रन बनाए।
A slightly unorthodox first boundary in ODI cricket for Rachin Ravindra! Watch play LIVE on @sparknzsport or TVNZ Duke LIVE scoring https://t.co/nudAdDPipf #CricketNation #NZvSL pic.twitter.com/R8edC4YYKy
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 25, 2023
श्रीलंका की शर्मनाक हार
275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के गेंदबाज हेनरी सीपली ने 5 विकेट हासिल किए। वहीं डेरी मिशेल और ब्लेयर टिकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड ने इस मैच के अंदर 198 रनों से जीत हासिल की है।
यह भी पढ़े – Video: 16.75 करोड़ लेकर CSK की टीम से जुड़े Ben Stokes, आते ही लगाये तूफानी छक्के, 10 सेकंड हवा में रही गेंद