Ben Stokes: IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस आईपीएल के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स ने करोड़ों रुपए की रकम देकर बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल किया है। चेन्नई की टीम इस समय इस आईपीएल सीजन के लिए प्रैक्टिस कर रही है। अब बेन स्टोक्स ने भी आकर अपनी टीम को ज्वाइन कर लिया है और 24 मार्च को प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। प्रैक्टिस के दौरान इन्होंने खतरनाक छक्के लगाए जिसको देखकर हर कोई दंग रह गया।

Ben Stokes के खतरनाक शॉट्स
23 दिसंबर 2022 को आईपीएल के मिनी ऑप्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16.25 करोड रुपए की राशि देकर इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया था। इस बार बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के अंदर उनसे शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है। 24 मार्च को चेन्नई टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ इन्हें प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने कई प्रभावशाली शॉट लगाए जिनको देखकर हर कोई दंग रह गया। विकेट पर अभ्यास करते हुए इन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।
Ben Stokes striking well in the nets. pic.twitter.com/3DT1uiTotk
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 24, 2023
इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने आईपीएल के अंदर अभी तक 43 मैच खेले हैं जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 920 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 28 विकेट अपने नाम किए हैं।






