एक टीम में खेलकर भी MS Dhoni को अपना भाई नहीं मानता यह खिलाड़ी, चौंकाने वाला बयान देकर मचाई सनसनी

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को T20 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे खिताब जिताए हैं। धोनी को ज्यादातर माही के नाम से जाना जाता है। क्रिकेट में खेल रहे सभी खिलाड़ी इनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। ज्यादातर लोग इनको भाई कहकर

By ·

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को T20 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे खिताब जिताए हैं। धोनी को ज्यादातर माही के नाम से जाना जाता है। क्रिकेट में खेल रहे सभी खिलाड़ी इनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। ज्यादातर लोग इनको भाई कहकर संबोधित करना पसंद करते हैं। लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी है जो इनको भाई कहकर नहीं बुलाता है।

MS Dhoni को नहीं बुलाते माही भाई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने हाल ही में जिओसिनेमा से बातचीत के दौरान बहुत सारी बातें की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह आज भी महेंद्र सिंह धोनी को माही भाई कहकर नहीं बुलाते हैं। चेन्नई की टीम से महेंद्र सिंह धोनी के जुड़ने के बाद टीम के ज्यादातर खिलाड़ी उनको माही भाई कहकर संबोधित करते हैं।

रोबिन उथप्पा ने खोला इसका राज

इसके बारे में बात करते हुए रोबिन उथप्पा ने बताया कि ज्यादातर लोग उनको माही भाई ही बुलाते हैं। लेकिन जब मैंने उनसे पूछा है कि क्या उन्हें माही भाई बुलाना चाहिए। इस सवाल के जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि आप मुझे चाहे जो बुला सकते हैं लेकिन सिर्फ माही कहें तो ज्यादा अच्छा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोबिन उथप्पा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2 सीजन खेले हैं। आईपीएल के अंदर इन्होंने 205 मैच खेलकर अब तक 4952 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़े – मुश्किल में पड़े कप्तान Rohit Sharma, अगले मैच में नंबर 1 खिलाड़ी को करना होगा बाहर, पिछले 10 मैचों में नहीं बनाए रन

Cric AMP · Quick view
View full