Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम विजाग में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम की पूरी पारी सिर्फ 117 रनों पर सिमट गई। विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 30 से अधिक का स्कोर नहीं बनाया पाया।
सूर्यकुमार यादव ने बढाई Rohit Sharma की मुश्किल

हालाँकि इन सभी बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव ऐसे इकलौते बल्लेबाज थे, जो पहले वनडे की तरह इस मुकाबले में भी डक आउट हो गए। उन्हें एक बार फिर मिशेल स्टार्क ने आउट किया। इस समय टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज बन चुके सूर्यकुमार यादव का बल्ला वनडे क्रिकेट में बिलकुल शांत नजर आ रहा हैं।
सूर्यकुमार यादव पिछले 10 वनडे मुकाबले में अभी तक अर्द्धशतक नहीं लगा पाए हैं। यहाँ तक की 7 मैचों में वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पिछले 10 मैचों में सिर्फ दो बार 30 रनों का आंकड़ा पार किया हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के चहेते खिलाड़ी होने के बावजूद उन्हें तीसरे वनडे मैच से बाहर बैठना पड़ सकता हैं।
हालाँकि रोहित शर्मा की समस्या यहीं खत्म नहीं होती। दरअसल भारतीय स्क्वाड में इस समय ऐसे खिलाड़ी मौजूद ही नहीं हैं, जिनको सूर्यकुमार यादव का स्थान दिया जा सके। संजू सैमसन को इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया हैं, वहीँ श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर हैं। ऐसे में ईशान किशन इकलौते बल्लेबाज हैं, जिनको इनकी जगह मिल सकती हैं। हालाँकि दोहरा शतक लगाने के बाद से उनका बल्ला भी शांत हैं।
यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah ने फिर बढ़ाई भारतीय टीम की मुश्किल, अब IPL के साथ WTC फाइनल से भी हुए बाहर






