Tim Southee ने गगनचुम्बी छक्का जड़कर की धोनी की बराबरी, युवराज सिंह की स्टाइल में स्टुअर्ट ब्रॉड को बनाया अपना शिकार

Tim Southee: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच में इस समय दो टेस्ट मैचों की एक सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का इस समय दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 8 विकेट के नुकसान पर पहली पारी में 435 रन बनाकर अपनी पारी [...]

By ·

Tim Southee: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच में इस समय दो टेस्ट मैचों की एक सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का इस समय दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 8 विकेट के नुकसान पर पहली पारी में 435 रन बनाकर अपनी पारी की घोषणा की। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर खेल रही है। इस मैच के अंदर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी की है।

टेस्ट क्रिकेट में धोनी के बराबर आए Tim Southee

न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी कर रहे टिम साउदी ने इस मैच में एक चौका और दो छक्के लगाए। 18 गेंदों पर इन्होंने 23 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में टीम साउदी ने 131 टेस्ट पारियां खेलकर 78 छक्के लगाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 144 टेस्ट पारियों में 78 छक्के लगाने का कारनामा किया था। आप टीम साउदी ने धोनी की बराबरी इस रिकॉर्ड में कर ली है।

दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की हालत अच्छी नहीं है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने उन्हें 267 रनों से हराया था। अब दूसरे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। ऐसे में न्यूजीलैंड के ऊपर दूसरे मैच में भी हार का संकट मंडरा रहा है। अगर इंग्लैंड इस मैच को भी जीत जाती है तो न्यूजीलैंड का क्लीनस्वीप हो जाएगा।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full