MS Dhoni: आईपीएल सीजन 16 जल्द ही 25 मार्च से आपको शुरू होता हुआ नजर आएगा। इस बार इस आईपीएल में आपको 10 टीम खेलती हुई नजर आने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह बेहद खास आईपीएल रहने वाला है। कहाँ जा रहा है की यह इनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। आईपीएल इस बार महेंद्र सिंह धोनी को खास अंदाज में विदा करना चाहता है। चेन्नल सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने एक बयान जारी किया है जिसमे उनका धोनी के ऊपर से भरोसा उठा हुआ नजर आ रहा है।

CSK को नहीं रहा MS Dhoni पर भरोसा
आईपीएल 2023 शुरू होने वाला है ऐसे में उम्रदराज धोनी को लेकर काशी विश्वनाथ ने बयान दिया है। इस बयान की वजह से यह साफ़ हो गया है की CSK की टीम का धोनी के ऊपर से भरोसा उठा चुका है। इसके बारे में सीईओ ने बात करते हुए कहा की, “हमें अपने कप्तान पर पूरा भरोसा है और हम इस बार प्ले ऑफ जरुर खेलेंगे।” काशी विश्वनाथ जी ने सिर्फ प्ले ऑफ तक खेलने की उम्मीद जताई है।

CSK का आईपीएल में प्रदर्शन
2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था तो पहले ही सीजन में चेन्नई फाइनल में पहुँच गई थी। अब तक खेले गए 15 सीजन में 5 बार चेन्नई की टीम फाइनल में पहुँच गई है। इसमें से 4 बार धोनी की कप्तानी में इस टीम ने आईपीएल का ख़िताब जीता है। इससे ज्यादा सिर्फ मुंबई इंडियंस की टीम ही ख़िताब जीत पाई है। हालाँकि पिछली बार चेन्नई की टीम ने 14 में से 10 मुकाबले हारे थे और पॉइंट टेबल में नवे स्थान पर आई थी।
यह भी पढ़े:






