Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे है। क्रिकेट के सबसे जेंटलमैन खिलाड़ियों की बात की जाए तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर है। लेकिन इनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर शायद ऐसे नहीं है। इन दिनों इनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति इनका फोटो लेने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। आइये जानते है क्या खास है इस वीडियो में…

Arjun Tendulkar ने दी गाली
इस वीडियो में आप देख सकते है अर्जुन तेंदुलकर शायद किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे है। उनके साथ एक गार्ड भी है। जैसे ही अर्जुन बाहर आते है कुछ लोग इनकी फोटो लेने की कोशिश करते दिखाई देते है जिसकी वजह से इनको परेशानी होती है। इस वीडियो में अर्जुन मराठी भाषा में कुछ गाली जैसा वर्ड बोलते नजर आ रहे है लेकिन वो गाली नहीं है।
View this post on Instagram
अर्जुन तेंदुलकर ने मराठी भाषा में उस व्यक्ति को कहा की, “झाले कढले”, जिसका हिंदी में मतलब होता है की आपने मेरी फोटो ली है। लेकिन ज्यादातर लोगों को सोशल मीडिया पर साले कट ले सुनाई दे रहा है जिसकी वजह से अर्जुन तेंदुलकर की बुराई करते नजर आ रहे है।

घरेलु क्रिकेट में अर्जुन का प्रदर्शन
हाल ही अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी खेली है जिसमे अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुए है। अपने पिता की तरह ही अर्जुन तेंदुलकर भी अच्छे खिलाड़ी बनते जा रहे है। इस बार की रणजी ट्रॉफी में इन्होने 7 मैच खेले और 1 शतक के साथ 223 रन बनाये। गेंदबाजी की बात करे तो इन्होने कुल 11 विकेट अपने नाम किये।
यह भी पढ़े:
4 मार्च को होगा Mumbai Indians का पहला मैच, इमोशनल वीडियो के साथ हुई जर्सी लांच






