IPL 2023 की शानदार शुरुआत आज शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो चुकी हैं। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला पहले ही फैंस के लिए काफी रोमांचक था। भारत और आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले सीजन के विजेता हार्दिक पांड्या के खिलाफ खेल रहे थे। हालाँकि फैंस का मजा उस समय दुगना हो गया, जब उन्होंने इस मैच में भोजपुरी कमेंट्री सुनी।
गुजरात टाइटंस की धमाकेदार शुरुआत

इस सीजन गुजरात की टीम ने अपनी शुरुआत एक बार फिर वहीँ से की हैं, जैसा उन्होंने पिछले सीजन में समाप्त किया था। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 178 रन बनाए थे। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की पारी खेली।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद शानदार रही हैं। रिद्धिमान साहा ने मात्र 16 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। वहीँ शुभमन गिल अर्द्धशतक लगाकर नाबाद हैं। उनके साथ हार्दिक पांड्या भी इस समय क्रीज पर मौजूद हैं, और गुजरात 12 ओवर में 111 रन बना चुकी हैं।
IPL 2023 में हुई भोजपुरी कमेंट्री
दरअसल इस बार आईपीएल का डिजिटल प्रसारण जिओ सिनेमा एप पर किया जा रहा हैं। यहाँ पर आप 12 अलग भाषाओं में मैच की कमेंट्री सुन सकते हैं। ऐसे में फैंस को भोजपुरी भाषा कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही हैं।
This one 😂😂 pic.twitter.com/Hcj9zSd8Lz
— Aditya Gupta (@profiledekhlo) March 31, 2023
Bhojpuri IPL commentary on Jio Cinema is a vibe pic.twitter.com/N5imWuis3u
— Sagar (@sagarcasm) March 31, 2023
I won't truly believe in Bhojpuri Commentary until Batsman ke clean bold hone par commentators "और ई बैट्समैन लांड चाट के उज्जर हो गईलन" na bol de.
— A (@d_rogue_prince) March 31, 2023
— Rameez Reza (@28Rameez) March 31, 2023
🤣#JioCinema#IPL2023 pic.twitter.com/83CJ17Rzxk
— ded inside (@imabhinaysingh) March 31, 2023





