Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस आईपीएल अपना छठा मुकाबला आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेल रही हैं। विराट कोहली ने एक बार फिर इस मुकाबले के लिए आरसीबी की कप्तानी संभाल ली हैं। वहीँ इस मुकाबले में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए एक कप्तानी पारी भी खेली हैं, और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की हैं। हालाँकि बावजूद इसके कुछ लोग विराट कोहली के कप्तान बनने से खुश नहीं हैं।
RCB की तूफानी बल्लेबाजी

इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। यहाँ विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस ने टीम को एक मजबूत शुरुआत प्रदान की, लेकिन अन्य कोई भी खिलाड़ी रन बनाने में कामयाब नहीं हुआ।
इस दौरान आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली ने 59 रनों की पारी खेली। यह पारी धीमी थी, लेकिन टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी थी। वहीँ फाफ डू प्लेसिस ने इस दौरान 84 रनों की पारी खेली। इनके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया, जिसके चलते आरसीबी सिर्फ 174 रनों तक ही पहुँच पाई।
Virat Kohli 556 दिन बाद बने कप्तान

विराट कोहली ने पिछले सीजन ही आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी, और फाफ डू प्लेसिस ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। हालाँकि फाफ इस मुकाबले में फील्डिंग करने के लिए फिट नहीं थे, जिसके चलते 556 दिन बाद विराट कोहली ने दोबारा टीम की कमान संभाली। हालाँकि उनके कप्तान बनने से कुछ लोग बिलकुल भी खुश नहीं हैं।
Fans' reaction after seeing Virat Kohli as a captain in today's match.#RCBvsPBKS #PBKSvRCB #ViratKohli #Cricket #CricketTwitter #RCB pic.twitter.com/fgfoUAcouQ
— CricInformer (@CricInformer) April 20, 2023
Moment 😍😍😍
— Siddhant Arya 🇮🇳 (@thesidarya) April 20, 2023
Surprise surprise M* THE SKIPPER IS BACK ❤️😭#ViratKohli #mohali pic.twitter.com/5D7Wu9tKnS
— Parikshit Singh (@imparikshtsingh) April 20, 2023





