कोहली के पैर में फ्रैक्चर हैं क्या?” Rohit Sharma के शतक पर खड़े नहीं हुए विराट कोहली, फैंस ने लगाई फटकार

Rohit Sharma ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन अपनी शतकीय पारी पूर्ण की और 120 रन बनाकर आउट हुए। हालाँकि इस दौरान उनसे ज्यादा ध्यान फैंस का विराट कोहली पर था। इस मैच में विराट कोहली 26 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन ऐसा क्या था कि उनकी एक हरकत [...]

By ·

Rohit Sharma ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन अपनी शतकीय पारी पूर्ण की और 120 रन बनाकर आउट हुए। हालाँकि इस दौरान उनसे ज्यादा ध्यान फैंस का विराट कोहली पर था। इस मैच में विराट कोहली 26 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन ऐसा क्या था कि उनकी एक हरकत ने फैंस को उनसे इतना ज्यादा नाराज कर दिया।

Rohit Sharma के शतक पर खड़े नहीं हुए कोहली?

दरअसल मामला रोहित शर्मा से जुड़ा हैं। रोहित ने इस मैच में शतकीय पारी खेली थी। कप्तान ने जब अपना शतक पूरा किया तो कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी लोग खड़े होकर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। वहीँ विराट कोहली बस साइड में बैठे नजर आ रहे थे।

कोहली की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और फैंस ने उन्हें जमकर फटकार लगाईं। हालाँकि यह पूरी सच्चाई नहीं हैं। विराट कोहली कुछ पल बाद खड़े हुए थे, जिसके कारण वह इस तस्वीर में अकेले बैठे नजर आ रहे हैं। जिन फैंस ने मैच पूरा देखा था, वह उनके समर्थन में आए हैं।

मैच का हाल

फिलहाल मैच की बात करे तो पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 177 रनों पर आउट होने के बाद, भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन तक 144 रनों की बढ़त हासिल कर ली हैं। इस समय भारतीय टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं। रवीन्द्र जडेजा 66 रन और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full