“सारा से मिलने जाने की जल्दी थी क्या…!” Shubman Gill के जल्दी आउट होने पर फैंस ने लगाई क्लास, सचिन और सारा का भी जमकर उड़ा मजाक

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हो रहे तीसरे टेस्ट में शुभमन गिल को मौका दिया गया है। लेकिन दोनों ही पारियों में में शुभमन ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। भारतीय टीम की पहली पारी 109 रन पर ढेर हो गई। जिसके जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की 197 [...]

By ·

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हो रहे तीसरे टेस्ट में शुभमन गिल को मौका दिया गया है। लेकिन दोनों ही पारियों में में शुभमन ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। भारतीय टीम की पहली पारी 109 रन पर ढेर हो गई। जिसके जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की 197 रन बनाकर आलआउट हो गई। पहली पारी में शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया की पारी जल्दी ही समाप्त हो गई। दूसरी पारी में भी शुभमन गिल ने निराश किया और 8 रन बनाकर आउट हो गई।

Shubman Gill का फ्लॉप प्रदर्शन

भारतीय टीम की तरफ से दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की दूसरी पारी में भी कुछ खास शुरुआत नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल बहुत ही सस्ते में आलआउट हो गए। शुभमन गिल गलत शॉट खेलने के चक्कर में नाथन लयोन की गेंद पर आउट हो गए। छक्का लगाने की कोशिश करते हुए इनके मिडिल स्टम्प उड़ गए।

फैंस उड़ा रहे है जमकर मजाक

सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के इस प्रकार से आउट होने के बाद फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के साथ ही लोगों ने सारा तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर को भी अपने मजाक में शामिल कर लिया। नीचे देखिये कुछ वायरल ट्वीट…

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full