अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लड़की के पिता बने Umesh Yadav, सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी खुशी

Umesh Yadav: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की है। अपने प्रदर्शन से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इन्होने तहलका मचा दिया है। अब आज 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इनको एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबल

By ·

Umesh Yadav: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की है। अपने प्रदर्शन से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इन्होने तहलका मचा दिया है। अब आज 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इनको एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला 9 मार्च से शुरू होने वाला है। इससे पहले ही उमेश यादव की झोली खुशियों से भर गई है। इनकी पत्नी ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस बात के बारे में उमेश यादव ने खुद जानकारी शेयर की है।

महिला दिवस के दिन लड़की के पिता बने Umesh Yadav

होली की खुशियों के बीच में उमेश यादव को बड़ी खुशखबरी मील है। 8 मार्च को इनके घर एक बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। खुशी में झूम रहे उमेश यादव ने तुरंत ही अपने फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर अब लोग इनको बधाई दे रहे है। उमेश यादव का पूरा परिवार बेहद खुशी नजर आ रही है।

2013 में हुई थी तान्या और उमेश यादव की शादी

उमेश यादव ने लव मैरिज की थी। 2010 में तान्या के साथ एक पार्टी में इनकी पहली मुलाकात हुई थी। तभी से इनमे प्यार का सिलसिला शुरू हुआ जो धीरे धीरे प्यार में बदल गया। बाद में इन्होने दिल्ली की इस फैशन डिज़ाइनर तान्या वाधवा से शादी कर ली। साल 2021 में भी उमेश यादव को एक लड़की हुई थी। अब दोबारा से पिता बनने पर उमेश यादव की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

यह भी पढ़े – “ये कौनसा मीडिया है…!” Shubman Gill का इस अभिनेत्री पर आया दिल! टूट सकता है सचिन की बेटी का दिल

Cric AMP · Quick view
View full