Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी बल्लेबाजी के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत चर्चा में रहते है। सिर्फ 23 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी से सबको अपना लोहा मनवाया है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर इनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता रहा है। अक्सर ही लोग इनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ख़बरों में बहुत ही इंटरेस्ट लेते है।

Shubman Gill का नाम जुड़ा इस नई अभिनेत्री के साथ
अक्सर ही हम बॉलीवुड एक्ट्रेस का क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ता हुआ देखते है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। 23 साल के शुभमन गिल का नाम हाल ही में एक अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है जिनका नाम रश्मिका मन्दाना है। मीडिया में वायरल हो रही एक खबर के अनुसार शुभमन गिल का बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्री रश्मिका मन्दाना पर क्रश है। इसके लिए शुभमन गिल ने इंटरव्यू में उनका नाम लेकर बताया है।
यह जानकारी एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट पर देखि गई है। जैसे ही वेबसाइट पर यह खबर ऐया है उसके बाद से ही तेजी से वायरल हो गई है। लोग अब शुभमन और रश्मिका का नाम एक साथ जोड़कर देख रहे है और इनकी कई तस्वीरें अब इन्टरनेट पर वायरल हो रही है।

जब शुभमन गिल को इस खबर के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी स्टोरी और सोशल मीडिया हैंडल पर इसके बारे में लिखा की, “यह कौन सी मीडिया इंटरेक्शन है जिसके बारे में मुझे खुद कोई जानकारी नहीं है।” इस बात से यह पता चलता है की यह एक फेक खबर थी।






