नितिन मेनन को निकालो”, Virat Kohli को गलत तरीके से आउट देने पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर उड़ी अंपायर की खिल्ली, जा सकती हैं नौकरी

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन हैं। भारतीय टीम इस पारी में अब तक स्ट्रगल करती नजर आई हैं। लेकिन, विराट कोहली की पारी देख कर एक समय ऐसा लग रहा था कि आज तो वह बड़ी पारी खेलकर ही मानेंगे। ऐसे में [...]

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन हैं। भारतीय टीम इस पारी में अब तक स्ट्रगल करती नजर आई हैं। लेकिन, विराट कोहली की पारी देख कर एक समय ऐसा लग रहा था कि आज तो वह बड़ी पारी खेलकर ही मानेंगे। ऐसे में जब अंपायर नितिन मेनन ने विराट कोहली को विवादास्पद तरीके से आउट करार दिया, फैंस ने उनको जमकर फटकार लगाईं।

Virat Kohli का विकेट रहा विवादास्पद

इस मैच में विराट कोहली ने 44 रनों की पारी खेली, और एकदम क्रीज पर जमे हुए नजर आए। लेकिन अंपायर के एक गलत निर्णय के चलते उन्हें पवैलियन लौटना पड़ा और भारतीय टीम सिर्फ 262 रनों पर सिमट गयी। दरअसल गेंद ने कोहली के बल्ले और पेड को एक साथ छुआ था। ऐसी स्थिति में अंपायर हमेसा नॉटआउट ही करार देते हैं। लेकिन नितिन मेनन ने विराट कोहली को आउट करार दिया।

अंपायर के इस निर्णय से विराट कोहली भी नाराज नजर आए। ऐसा पहली बार नहीं हैं, जब नितिन मेनन ने विराट कोहली के खिलाफ ऐसा विवादास्पद निर्णय लिया हो। संदेह की स्थिति में नितिन हमेशा कोहली के खिलाफ निर्णय लेते हैं, ऐसा फैंस का कहना हैं। कोहली के विकेट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा। यहाँ तक की पूर्व क्रिकेटर भी इसे आउट करार नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अंपायर के तौर पर नितिन मेनन का करियर भी अब खतरे में नजर आ रहा हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full